फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नानार्थियों से भरी बस पलटी, 40 से अधिक घायल

Fri, 31 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा पर मानिकपुर के शहाबाद घाट पर स्नान को आए दर्शनार्थियों को लेकर लौट रही बस बारहबीघा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे 40 से अधिक लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची मानिकपुर व नवाबगंज पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। इसमें हालत नाजुक देख पांच को प्रतापगढ़ और दो को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को लालगंज से एक बस से पचास से भी अधिक लोग मानिकपुर के शहाबाद घाट पर गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के बाद सभी बस से घर लौट रहे थे। बस मानिकपुर से निकलकर आलापुर होते हुए बारहबीघा गांव के पास पहुंची। इस बीच अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


चालक यात्रियों को बाहर निकालने के बजाए वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने यात्रियों को किसी तरह से बस से बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची मानिकपुर और नवाबगंज की पुलिस घायलों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। थोड़ी देर में कुसुआपुर पीएचसी से अधीक्षक डा. यूके पांडेय भी एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। भारी संख्या में मरीज होने के कारण कालाकांकर पीएचसी में जगह कम पड़ने लगी। इस पर और घायलों को कुसुआपुर अस्पताल में भेजा गया। हालत गंभीर देखते हुए कालाकांकर पीएचसी से सुखदेव (65), गीता (55), राजेंद्र (43), सोनू पाल (35), रामरती (55) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही कुसुम मिश्रा (60) पत्नी बलराम राहटीकर, भवन लाल (31) निवासी राहाटीकर उदयपुर व विपिन सिंह (25) निवासी विकरापट्टी अंतू को कुंडा सीएचसी भेजा गया। इसमें से कुसुम और बिपिन को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें