फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसकर युवक की मौत

Sat, 25 Jul 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की तरफ जा रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना देख रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया। बाद में बांस के माध्यम से उसे तार से अलग किया गया। आननफानन में उसे स्थानीय बाजार में चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डाक्टरों मृत घोषित कर दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के गोड़वा रामपुर चौरास गांव निवासी अनुराग उर्फ रोहित मिश्रा (24) शनिवार को किसी काम से खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में विद्युत तार गिरा हुआ था। उसमें विद्युत प्रवाह भी हो रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अभाव में वह तारों से उलझ गया। इससे वह झुलस गया। घटना देख रहे लोग शोर मचाते हुए उसकी तरफ दौड़े। बांस के सहारे उसे किसी तरह तार से अलग किया गया। इसके बाद उसे डेरवा बाजार में एक चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजन शव घर ले आए और प्रशासन को सूचना दी। ग्राम प्रधान उमाशंकर ने जहां हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, वहीं एसडीएम कुंडा एके श्रीवास्तव ने पांच लाख का कृषि दुर्घटना बीमा, 30 हजार की सामाजिक सहायता का लाभ दिलाने की बात कही। एसडीएम के साथ ही लेखपाल तीरथ पांडेय व कानूनगो कौशलेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। उधर, विद्युत विभाग के लोगों को फोन मिलाया जाता रहा, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें