फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Fri, 24 Jul 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। साथी बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम है। फतनपुर थाना क्षेत्र के कछेंद्रा निवासी शमशेर पटेल का नौ वर्षीय बेटा श्याम बाबू, सियाराम का 11 वर्षीय बेटा शीतला प्रसाद पटेल और ऋषभ घर से दूर तालाब के करीब खेलने गए थे। तालाब की इसी साल खोदाई हुई थी और उसमें कई स्थानों पर अधिक खोदाई के कारण गहरा पानी था। अचानक श्याम बाबू तालाब में नहाने के लिए घुस गया। वह नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन


 उसे डूबता देख शीतला उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा। अपने साथी को बचाने के लिए शीतला ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों साथियों को डूबता देख ऋषभ शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ा। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। तालाब पर पहुंचे ग्रामीणों को बच्चे नजर नहीं आ रहे थे। ऋषभ से जानकारी लेने के बाद ग्रामीण तालाब में बच्चों की खोजबीन करने लगे। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद तालाब से दोनों बालक को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें वाहनों से लेकर लोग गौरा अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ. ओपी सिंह ने उनकी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें