फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल

Fri, 24 Jul 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से बहन के घर जा रहे दो भाइयों की बाइक बोलेरो से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बोलेरो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, दो अन्य दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के विकरा गांव निवासी राजदेव सरोज (35) पुत्र भगन अपने चचेरे भाई राकेश सरोज (20) के साथ बाइक से बहन अनीता के घर लाली का बाग बिहार जा रहा था। महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजदेव को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। उधर, घायल राकेश सरोज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा शुरू कर दिया।

उधर, महेशगंज थाना क्षेत्र के जगापुर गांव निवासी शनि पांडेय (14) किसी काम से बहोरिकपुर गया था। लौटते समय टेम्पो से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह महेशगंज थाना क्षेत्र के ही पटना नहर चितावनपुर गांव निवासी रमाशंकर दुबे किसी काम से प्रतापगढ़ गए थे। बस से लौटने के बाद वह जैसे ही सड़क पर उतरे कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें कुंडा सीएचसी ले जाया गया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें