फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पूछा, शरीर में कहां होता है गुर्दा, किसी ने कहा सिर में तो किसी ने बताया घुटने में

Mon, 20 Jul 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए शासन के आदेश पर नि:शुल्क कोचिंग के लिए बच्चों को चयनित करने को प्रशासन की ओर से कराई गई परीक्षा में नकल हुई थी। सोमवार को दिशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में सफल बच्चों का साक्षात्कार लेने पहुंचे जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी प्रश्रों का उत्तर सुनकर दंग रह गए। दरअसल, साक्षात्कार के दौरान डीएम ने बच्चों से पूछ लिया कि शरीर में गुर्दा कहां होता है। इसका जवाब देने में लिखित परीक्षा में शुरू के दस प्रश्र सही करने वाले बच्चे भी फेल हो गए। किसी ने बताया कि गुर्दा सिर में होता है तो किसी का जवाब था कि घुटने में। यह सुनने के बाद जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रिंसपलों की जमकर क्लास ली। चेतावनी दी कि अगर पखवारे भर के भीतर शैक्षणिक दशा में सुधार न हुआ तो विद्यालयों के संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 दिन के बाद वह खुद प्रश्र बनाकर परीक्षा कराएंगे। अगर उस परीक्षा में बच्चे फेल हो गए तो संबंधित विषयों के शिक्षकों की खैर नहीं।


शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग कराने के लिए बीते दिनों जिले भर में परीक्षा कराई गई थी। अब डीएम खुद लिखित परीक्षा में पास बच्चों का तहसीलवार साक्षात्कार ले रहे हैं। सोमवार को उन्होंने लालगंज तहसील क्षेत्र के पैंतीस विद्यालयों के बारहवीं के 40 बच्चों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज में दिशा फाउंडेशन के आयोजन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी समेत अतिरिक्त उपजिलाधिकारी शेरी व नगर पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल शर्मा की टीम ने बारी-बारी से छात्रों को बुलाकर सवाल जवाब पूछे। इस दौरान कुल 14 बच्चे साक्षात्कार में सफल हुए। जिलाधिकारी ने जब बच्चों से सवाल किया तो वे सही उत्तर नहीं दे सके। मंगलवार को रानीगंज में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसके बाद कुंडा के बच्चों का नंबर आएगा। हर तहसील से साक्षात्कार में सफल बच्चों की आर्थिक स्थिति का आंकलन करने के बाद प्रशासन कोचिंग के लिए चयनित बच्चों की सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें