फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 कॉलेज बनेंगे अग्रसारण केंद्र

Mon, 20 Jul 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्राइवेट परीक्षार्थियों का फार्म अग्रसारित करने के लिए जिले के 40 कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। शहर के जीआईसी से छात्रों और जीजीआईसी से सिर्फ छात्राओं का फार्म अग्रसारित होगा। डीआईओएस ने सभी अग्रसारण केंद्रों को हाईस्कूल के पांच सौ और इंटरमीडिएट के तीन सौ फार्म फारवर्ड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्राइवेट फार्म जिले के चालीस कॉलेजों से अग्रसारित होंगे। शासन ने जिले के जीआईसी, जीजीआईसी और पत्राचार वाले कॉलेजों को ही अग्रसारण केंद्र बनाने का निर्देश दिया था। मगर विभागीय अधिकारियों ने मानक की अनदेखी करते हुए जिले के एक मात्र अनुदानित कॉलेज रायबद्रीपाल इंटरकॉलेज बीरापुर को भी अग्रसारण केंद्र बना दिया है। फिलहाल शहर के जीआईसी से बालकों और जीजीआईसी से बालिकाओं के फार्म फारवर्ड किए जाएंगे। रामराज इंटर कॉलेज पट्टी, रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज लालगंज, जगदीश इंटर कॉलेज ढिंगवस, एसपी इंटर कॉलेज कुंडा को भी अग्रसारण केंद्र बनाकर हाईस्कूल के पांच सौ और इंटरमीडिएट के तीन सौ फार्मों को अग्रसारित किया जाएगा। शहर के छात्रों के लिए जीआईसी और छात्राओं के लिए जीजीआईसी को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि जिले के बच्चों को फार्म अग्रसारित करने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े, इसीलिए अधिक से अधिक कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें