फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हावासियों से दूर न हो जाए दिल्ली का सफर!

Sat, 18 Jul 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच रोजाना चलने वाली एक मात्र ट्रेन पद्मावत एक्सप्रेस को प्रयाग स्टेशन से चलाने की कवायद की चर्चा विभाग में आम होने लगी है। अगर ऐसा हुआ तो जिले के लोगों के लिए दिल्ली का सफर दूर हो जाएगा। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मगर कैरेज एंड वैगन विभाग में इसकी जोर-शोर से चर्चा है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से सीधे दिल्ली जाने के लिए केवल पद्मावत एक्सप्रेस की ही सुविधा है। ट्रेन डेली जाती है। इसके अलावा दिल्ली के लिए कोई दूसरी ट्रेन भी यहां से नहीं चलती है। ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी रहती है। सूत्रों से पता चला है कि रेल प्रशासन पद्मावत एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ से न चलाकर प्रयाग से चलाने की तैयारी कर रहा है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो नई समय-सारणी में इसके शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें