पहले भी एचटी लाइन से टकराकर जा चुकी है जान
यह कोई नई घटना नहीं है। इसके पहले भी कुंडा क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को ही कुंडा के ताजपुर में ट्रक पर सवार अमहटा के रहने वाले खलासी सचिन यादव की एचटी लाइन की चपेट में आने से जान चली गई। सितंबर 2025 में भी कुंडा कस्बे में डंपर हाईटेंशन लाइन से छू गया था। जिससे ट्रक चालक संदीप की मौत हो गई थी।
मासूम बेटों के सिर से उठ गया पिता का साया
कुंडा कस्बे के नरसिंहगढ़ महुआतार निवासी अरविंद सोनी ई- रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। उसके दो बेटे कार्तिक व वास्तिक हैं। हादसे के बाद उनके सिर से पिता का साया छिन गया। बच्चों को देख हर कोई उनके परवरिश को लेकर चिंतित दिखा।