फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : बैनामा कराने आए सगे भाइयों को बदमाशों ने मारी गोली, दिन दहाड़े गोली चलने से मची भगदड़

Mon, 21 Jul 2025 02:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पट्टी (प्रतापगढ़)

सार

Pratapgarh News : पट्टी के रजिस्ट्री कार्यालय में भूमि का बैनामा कराने आए सगे भाइयों को गोली मार दी गई। इससे दोनों भाई लहूलुहान हो गए। एक के पैर में तो दूसरे के कमर में गोली लगी है। दिन दहाड़े रजिस्ट्री कार्यालय में गोली चलने से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी के रजिस्ट्री कार्यालय में भूमि का बैनामा कराने आए सगे भाइयों को गोली मार दी गई। इससे दोनों भाई लहूलुहान हो गए। एक के पैर में तो दूसरे के कमर में गोली लगी है। दिन दहाड़े रजिस्ट्री कार्यालय में गोली चलने से भगदड़ मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोली का छर्रा धंसने से एक राहगीर के भी घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा लिखाने आए सगे भाइयों अरुण मिश्रा और आदित्य मिश्रा पर रजिस्ट्री कार्यालय पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पट्टी ले जाया गया है। पट्टी तहसील क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी बृजेश तिवारी जगन्नाथ विश्वकर्मा से कुछ भूमि का बैनामा कराने आए थे।

उनके साथ आए सुल्तानपुर जनपद के  चांदा थाना अंतर्गत बैती गांव निवासी अरुण मिश्रा और आदित्य मिश्रा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। जिससे अरुण मिश्रा की कमर में गोली लगी है, वहीं आदित्य मिश्रा पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। गोली चलते ही रजिस्ट्री कार्यालय पर मौजूद  लोगों में भगदड़ मच गई। पूरे कस्बे में भगदड़ की स्थिति देखने को नजर आई। घटना को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास  भय और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें