फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: मोबाइल मेडिकल यूनिट से घर बैठे होगा इलाज

Fri, 08 Mar 2019 11:30 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल यूनिट - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 आज भी कई इलाकों में दूर-दूर तक अस्पताल नहीं हैं। ऐसे इलाकों में अब लोगों को घर बैठे इलाज मिलेगा। इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन प्रतापगढ़ आ गई है। शुक्रवार को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
विज्ञापन


मेडिकल मोबाइल वैन गुरुवार देर शाम प्रतापगढ़ पहुंच गई। जिलाधिकारी मार्काण्डेय शाही ने शुक्रवार सुबह हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना कर दिया। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही तीन और मेडिकल मोबाइल वैन प्रतापगढ़ आ रही हैं। इससे जिन इलाकों में सीएचसी अथवा पीएचसी की सुविधा नहीं है, वहां के लोगों को इलाज कराने के लिए दौड़भाग नहीं करनी होगी।

 उन्होंने बताया कि वैन के भीतर चलने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट छोटे से अस्पताल की तरह है। इसमें एक डॉक्टर, एक नर्स, एक वार्ड ब्वॉय, लैब अटेंडेंट और फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है।  वैन के भीतर ईसीजी, लेजर प्रिंटर, खून, यूरीन, शुगर, ब्लड प्रेशर जांच मशीन, ऑक्सीजन, चार कुर्सियों के साथ एक बेड है। एक चारपाई और एक ट्राइसाइकिल भी रखी है।
विज्ञापन


वैन के मेडिकल अफसर ब्रजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर वैन मरीजों के घर तक जाएगी, लेकिन इससे मरीजों को एक से दूसरी जगह नहीं ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें