फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: कपड़ा खरीदने पहुंचे दो सिपाहियों को व्यापारियों ने पीटा

Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बे में स्थित एक रेडीमेड की दुकान पर कपड़ा खरीदने पहुंचे कोतवाली के दो सिपाहियों से लेनदेन को लेकर दुकानदार का विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। हल्ला होने पर दर्जनों व्यापारियों ने मिलकर दोनों सिपाहियों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाहियों को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली में तैनात सिपाही अवधेश कुमार पाल (28) पुत्र रामचद्र पाल व रंजीतराम (22) पुत्र राजदेव सोमवार रात आठ बजे सादे ड्रेस में कस्बे में स्थित पंच्चू सिंह की रेडीमेड की दुकान पर पहुंचे। कपड़े खरीदने के बाद दाम को लेकर दुकानदार व सिपाहियों के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान मारपीट की नौबत आ गई। हो-हल्ला होने पर आसपास के व्यापारी पहुंचे और बाहरी व्यक्ति समझकर अवधेश के साथ ही रंजीतराम की पिटाई शुरू कर दी।

इससे दोनों सिपाही घायल हो गए। किसी ने इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद लालगंज पुलिस ने आधा दर्जन व्यापारियों को उनकी दुकान से उठाकर कोतवाली के लॉकअप में डाल दिया।  लालगंज कोतवाल ने बताया कि सिपाहियों की पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ था। 

मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद किसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्दोष लोगों को जेल नहीं भेजा जाएगा। सिपाहियों पर हाथ उठाने वाले लोगों को बख्शा भी नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

रमेशचंद्र, सीओ, लालगंज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें