फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: कंट्रोल रूम से गायब होम आइसोलेट मरीजों की सूची

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोविड 19 केट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड-19 इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में जिले में होम आइसोलेट मरीजों की सूची ही नहीं है। शनिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने जब सूची मांगी तो अधिकारी एक दूसरे का मुंह देखने लगे।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को ऐसे मरीजों के नाम, मोबाइल नंबर और पता अंकित करने के निर्देश दिए। डीएम ने डॉक्टरों से ऐसे मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी लेने को कहा।
शनिवार को डीएम डा. रुपेश कुमार जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड-19 इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रजिस्टर का अवलोकन किया और निर्देशित किया कि जो भी कर्मचारी कंट्रोल सेंटर पर काल रिसीव करें, वह व्यक्तियों को कोविड-19 के संबंध में संतोषजनक उत्तर दें।
विज्ञापन

वह व्यक्ति संतुष्ट न हो जाए तब तक जवाब दें। फोन करने वालों के सवालों को रजिस्टर में अंकित करें। डीएम ने सीएमओ को होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की सूची रखने के निर्देश दिए।
यदि किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार आदि की सूचना प्राप्त हो तो तुरंत एंबुलेंस भेजकर उसको कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाए। उन्होंने सीएमओ से कंट्रोल सेंटर में चिकित्सकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने को कहा है।
कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के खान-पान, सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की देख-रेख भी नियमित रूप से करें। सीएमओ से अधीनस्थ अधिकारियों, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों के कार्यों की देख-रेख करने को कहा है। डीएम ने शहर के सहोदरपुर पश्चिमी की सीताराम गली का भी अवलोकन किया। उन्होंने ईओ नगर पालिका से पूरे शहर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
सोमवार को आएंगे मंडलायुक्त
मंडलायक्त आर रमेश कुमार सोमवार को बेल्हा पहुंचेंगे। वह विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही शाम पांच बजे अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वह 11 बजे लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आएंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ ही साढ़े बारह बजे खरीफ अभियान की तैयारी का जायजा लेंगे। शाम पांच बजे महिला और पुरुष अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें