फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: लाइन तैयार, इलेक्ट्रिक इंजन से नहीं दौड़ीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जंघई से रायबरेली के बीच लाइन तैयार होने के बाद भी अभी तक इलेक्टिक इंजन से ट्रेनों का संचालन नहीं शुरू हो सका। करीब साल भर पहले लाइन तैयार होने के बाद रेलवे के अफसरों ने ट्रायल कर इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी सिर्फ इक्का-दुक्का मालगाड़ियों को ही इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाया जा रहा है। पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जंघई से रायबरेली के बीच इलेक्ट्रिक लाइन तैयार करने के लिए तीन साल पहले कार्यदायी संस्था आरबीएनएल को ठेका दिया गया था। आरबीएनएल ने समय रहते अपना कार्य पूरा कर दिया। इसका ट्रायल भी करवा दिया गया।
ट्रायल के बाद से प्रतापगढ़ से लखनऊ और बनारस की ओर जाने वाली सभी गुड ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से शुरू कर दिया गया। वहीं यात्री ट्रेनों को अभी भ डीजल इंजन से चलाया जा रहा है। विद्युतीकरण के बाद ट्रायल का काम साल भर पहले पूरा होने पर भी ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से न होने का कारण लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। अफसर भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से बनारस को जाने वाली वीपीएल पैसेंजर को इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ाया जा रहा है। कुछ चालकों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। कंट्रोल से आदेश आने के बाद इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। त्रिभुवन मिश्र, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें