फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का पोल गाडने को लेकर आमने-सामने आए लोग

विज्ञापन
नगर कोतवाली के सिटी कस्बे में बिजली का पोल लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बिजली का पोल गाडने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। समय पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाल लिया। अन्यथा बड़ा बवाल हो सकता था।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिटी के किला के करीब मोहल्ले में बिजली के पांच पोल टूट गए थे। जिससे मोहल्ले में पांच दिनों से अंधेरा था। बिजली के तार भी टूटे हुए थे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को बिजली विभाग ने टूटे पोल बदलने के लिए हाइड्रा की व्यवस्था कराई। बिजली का पोल गडने के बाद लाइन खींची गई।
इसके बावजूद दूसरी बस्ती में अंधेरा रहता। एक पक्ष चाहता था कि बिजली आज चले तो दूसरा पक्ष की जिद थी कि मंगलवार को एक साथ बिजली जले। जिसे लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। हालांकि लोग अपनी जिद पर अड़े हुए थे। सिटी चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाबुझा दिया गया। बिजली विभाग के लोग शेष लाइन मंगलवार को चालू कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें