फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ :  लेखपाल ने घर बैठकर लगा दी अवैध कब्जा नहीं होने की रिपोर्ट  

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
समाधान दिवस - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 तालाब पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय लेखपाल ने घर बैठकर झूठी  रिपोर्ट लगा दी कि आरोपी ने तालाब पर अवैध कब्जा नहीं किया है। सदर तहसील में मामला उठने पर डीएम शंभु कुमार ने मामले की जांच एसडीएम सदर  को सौंपी है। इधर मंगलवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक 75 शिकायतें राजस्व विभाग से आईं।    
विज्ञापन

       
मंगलवार को सदर तहसील में डीएम शंभु कुमार की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसील के दहिलामऊ निवासी श्यामशरण जायसवाल ने  डीएम से मिलकर बताया कि दहिलामऊ के पास स्थित शुकुलपुर के तालाब पर गांव के ही उमेश पांडेय ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है और लेखपाल एवं कानूनगो बगैर स्थलीय निरीक्षण किए ही आरोपी के पक्ष में फर्जी रिपोर्ट लगा दी है।

 डीएम ने एसडीएम सदर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि इसकी जांच कराकर समस्या का निस्तारण कराए। अंतू इलाके के जोलहटी निवासी  आशियाबानो पत्नी इम्तियाज अहमद ने शिकायत किया कि पीएम आवास आवास मिला है, जिसे अपने पैतृक कच्चे मकान पर बना रही हूं। पड़ोसी अभयराज सहित परिवार के अन्य लोग नींव खोदने नही दे रहे हैं। डीएम ने एसओ अंतू को दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन


 सरला देवी (विधवा) ने शिकायत किया कि उसने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आवेदन किया था और उसकी हार्ड कापी 29 मई को जमा कर दी थी।  जब इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी के यहां संपर्क किया तो वहां बताया गया कि कोई अभिलेख यहां नहीं आया है। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 195 शिकायतों में से 75 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 45, विकास विभाग से 35, बेसिक शिक्षा से 02 और 38 अन्य विभागों से रहीं। जिसमें दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसपी एस आनंद,  सीडीओ डीपी सिंह, डीडीओ सुदामा प्रसाद, पीडी डीआर यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें