फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से निकला अमौसा का रेला, दिनभर लगा रहा जाम 

Wed, 06 Feb 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जाम - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 मौनी अमावस्या की डुबकी लगाकर मंगलवार को प्रयागराज से श्रद्धालुओं का रेला निकला। हाईवे से लेकर संपर्क मार्गों तक वाहनों की कतार लगी रही। भुपियामऊ से लेकर चिलबिला तक दिनभर लोग जाम के झाम से जूझते रहे। चौराहों पर तैनात पुलिस जाम समाप्त कराने को लेकर मशक्कत करती रही।  
विज्ञापन

4 फरवरी को मौनी अमावस्या के स्नान के लिए शहर से होते हुए कई जनपदों के श्रद्धालु प्रयागराज गए थे।

सेामवार को दोपहर बाद से ही स्नानार्थियों का रेला लौटने लगा। मंगलवार को स्नानार्थियों की भीड़ बढ़ गई। भोर से श्रद्धालुओं का रेला निकलना शुरू हो गया। ट्रैक्टर, जीप, बस, मालवाहन, बोलेरो से से लोग लौटते रहे। सडक़ों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भुपियामऊ से चिलबिला तक हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा। भगवाचुंगी से घंटाघर तक दोनों छोर पर वाहन ही वाहन नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें