जीजीआईसी में अपराजिता के बैनर तले शपथ लेते शिक्षक व छात्राएं।
- फोटो : प्रतापगढ़
अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत शुुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं एंव शिक्षक-शिक्षिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य गरिमा श्रीवास्तव ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि अगर हमें अपने संविधान से प्यार है, अपने देश व समाज से प्यार है तो आने वाले 6 मई और 12 मई को हम अपने परिवार के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र से ही देश का विकास संभव है। इसके लिए शतप्रतिशत मतदान जरूरी है। कोई भी मतदाता मतदान से न चूके, कोई भी मतदान से न छूटे, इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा।
लोकतंत्र के इस महापर्व को सार्थक बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने नारा दिया कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। उन्होंने कहा कि आधी आबादी भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढक़र भाग ले। वह अपनी भूमिका निभाए। उन्हें बूथ तक लाने के लिए प्रेरित करना होगा।
घर- घर जाकर उन्हें लोकतंत्र की महत्ता को बताना होगा, ताकि वह अपने मताधिकार को समझें और मतदान के लिए बूथ तक पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षक मो. अनीष सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।