फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: वकीलों ने पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में अदा की नमाज

विज्ञापन
पुलिस लाइन मस्जिद में बाहरी लोगों को जाने से रोकने दौरान गेट पर खड़े तमाशबीन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुलिस लाइन की मस्जिद में इबादत करने की इजाजत एसपी ने अधिवक्ताओं को दे दी है। बार काउंसिल में रजिस्टर्ड अधिवक्ता अपने आईकार्ड दिखाकर मस्जिद में नमाज अदा कर सकेंगे। शुक्रवार को जुमे के दिन कई अधिवक्ताओं ने पुलिस लाइन में नमाज अदा की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के आवास की तरफ मस्जिद है। जिसमें लोग नमाज अदा करते हैं। बीते शुक्रवार को पुलिस ने इस मस्जिद में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बाहरी लोगों के नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी। पिछले शुक्रवार को जुमे के दिन दोपहर में कई लोग नमाज अदा करने के लिए पुलिस लाइन जाने लगे।
इनमें कुछ अधिवक्ता भी थे। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे लोग पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए अंदर घुस गए थे। मस्जिद के अंदर से नमाज पढ़कर निकले लोगों से पुलिस अफसरों की तीखी झड़प हुई थी। पुलिस अफसरों का कहना था कि यह मस्जिद पुलिस लाइन में रहने वाले लोगों के लिए है।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से इसमें बाहरी लोगों को नहीं आने दिया जा सकता। इस पर नमाज पढ़ने पहुंचे लोग भड़क गए थे। उनका कहना था कि पहले भी वह इस मस्जिद में नमाज पढ़ते रहे हैं। उन्हें इबादत करने से कैसे रोका जा सकता है। इस दौरान मेन गेट से मस्जिद तक पूरी सड़क छावनी में तब्दील रही। कुछ अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी थी।
जिस पर एसपी ने अधिवक्ताओं को सहमति दे दी थी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बार काउंसिल में रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं को ही पुलिस लाइन में नमाज पढ़ने के लिए आदेश दिया। पुलिस लाइन गेट अधिवक्ताओं को अपना कार्ड दिखाना होगा। उसके बाद पुलिसकर्मी उनका नाम, पता दर्ज करेंगे। उसके बाद ही वह अंदर मस्जिद में प्रवेश पा सकेंगे। एसपी के आदेश के बाद अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जुमे के दिन नाम, पता दर्ज कराने के बाद नमाज अदा की।

पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में जाने से पूर्व लोगों का परिचय पत्र चेक करती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

पुलिस लाइन मस्जिद में बाहरी लोगों के अंदर जाने से रोकने के लिए तैनात पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें