फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: सप्ताह भर से एंटीरैबीज इंजेक्शन का टोटा

Sat, 23 Feb 2019 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अस्पताल के गेट पर जाम लगाकर नारे बाजी - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 एंटीरैबीज का इंजेक्शन लगवाने आए लोगों ने इंजेक्शन न लगने पर जमकर हंगामा काटा। करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल के गेट पर जाम लगाकर नारे बाजी करते रहे। इससे जाम लगा रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।  
विज्ञापन


बीते चार माह से सीएचसी और पीएचसी में एंटीरैबीज इंजेक्शन का टोटा है। सीएमओ के बारबार इंडेन भेजने के बाद बावजूद शासन एंटीरैबीज इंजेक्शन मुहैया नहीं करा रहा है। ग्रामीणांचल के लोग परेशान होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे थे। बीते सप्ताह भर से यहां भी इंजेक्शन खत्म हो गया है

।शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब चार सौ लोग इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल आए थे। दस बजे के करीब में पता चला कि इंजेकशन खत्म हो गया है और किसी को नहीं लगेगा। जिसे लेकर लोग नाराजगी जताते हुए सीएमएस व सीएमओ के पास पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि सीएमएस व सीएमओ ने कहा कि वे ठेका नहीं ले रखे हैं। शासन एंटीरैबीज का इंजेक्शन यदि मुहैया कराता है तो वे लोगों को लगवाएंगे। इससे नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए जिला अस्पताल गेट पर जाम लगाकर नारे बाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें