शेखपुर आशिक गांव में समुदाय विशेष के द्वारा मजहबी गेट बनवाए जाने के विरोध में कुंडा के विधायक राजाभैया के पिता और राजा भदरी उदय प्रताप सिंह कुंडा तहसील में धरने पर बैठ गए हैं।
शेखपुर आशिक गांव में समुदाय विशेष के द्वारा मजहबी गेट बनवाए जाने के विरोध में कुंडा के विधायक राजाभैया के पिता और राजा भदरी उदय प्रताप सिंह कुंडा तहसील में धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
राजा उदय प्रताप सिंह का समर्थन करते हुए कुंडा तहसील के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया है। शेखपुर आशिक गांव में समुदायक विशेष के द्वारा मजहबी गेट बनवाया गया है। राजाभदरी उदय प्रताप सिंह ने इस पर आपत्ति जताई थी और ट्वीट के माध्यम से अपना विरोध जाहिर किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गेट हटवाने की मांग की थी। उदय प्रताप सिंह का कहना है कि जब तक गेट नहीं हटाया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
बता दें कि पिछले आठ सालों से मोहर्रम पर शेखपुर आशिक गांव में तनावपूर्ण स्थिति होती है। उदय प्रताप के धरने पर बैठने से हड़कंप मच गया है। एसडीएम और सीओ मान मनौवल में लग गए हैं।