फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंदकर प्रशिक्षण शिविर चलाने पर मचा बवाल

Sun, 24 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर्स प्रशिक्षण की आड़ में स्कूल बंद कर भाजपा का प्रशिक्षण चलाने पर बवाल मचा हुआ है। विद्यालय की तरफ से भेजे गये मैसेज से अभिभावकों में आक्रोश है। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से की है। दोबारा ऐसे शिविर फिलहाल शिक्षण दिवस में आयोजित न करने की मांग की गई है। प्रतापगढ़ सिटी मलियाना टोला के मो.नफीस एडवोकेट ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा संगम इंटरनेशनल स्कूल कटरा मेंदनीगंज में कक्षा सात का छात्र है। दिनांक 22 जुलाई को मोबाइल पर मैसेज द्वारा सूचना मिली कि टीचर्स के प्रशिक्षण के लिए 23 को संगम इंटरनेशनल स्कूल बंद किया गया है। लेकिेन 22 जुलाई को अखबारों में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्र्र्र्र्र्र्र्रकाश त्रिपाठी के हवाले से खबर छपी थी कि 23 व 24 जुलाई को संगम इंटरनेशनल स्कूल में भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं जिला कार्यसमिति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


नफीस का आरोप है कि स्कूल द्वारा मोबाइल पर जो सूचना दी गई है वह अभिभावकों व बच्चों को गुमराह करने के लिये दी गई। क्योंकि स्कूल में टीचर्स के प्र्रशिक्षण की आड़ में भाजपा के प्रशिक्षण का कार्यक्रम किया जा रहा है, जो स्कूल के विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ खिलवाड़ है। उनका कहना है कि वे अपने बच्चे को स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिये भेजते हैं। यदि शिक्षण दिवस में किसी राजनैतिक पार्टी का प्रोग्राम आयोजित किया जाता है तो वे उसका विरोध करते हैं। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी इसकी शिकायत की है। इस बारे संगम इंटरनेशनल स्कूल के प्रिसिंपल लालमणि सिंह ने बताया कि अभिभावक नफीस उनके पास शिकायत लेकर आये थे। उनको बताया कि टीचर्स प्रशिक्षण सुबह नौ से बारह बजे के बीच आयोजित है। इसलिये स्कूल बंद किया गया है। अभिभावकों को मैसेज सही भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें