मानधाता थाना क्षेत्र के भगवतगंज बाजार में सोमवार की सुबह शहर की ओर आ रही बेकाबू बस ने सड़क पार कर रहे मोनू सोनी के तीन वर्षीय बेटे आरव सोनी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मानधाता थाना क्षेत्र के भगवतगंज बाजार में सोमवार की सुबह शहर की ओर आ रही बेकाबू बस ने सड़क पार कर रहे मोनू सोनी के तीन वर्षीय बेटे आरव सोनी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से आक्रोशित लोगों ने बाजार में सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
लोग बस चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बस को रोकने के लिए दौड़े मृतक के चचेरे भाई को चालक ने धक्का देकर गिरा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाबुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है।