फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ :  लड़की को भगाने के आरोपी को पकड़ने मैं नाकाम पुलिस ने रिश्तेदार की मार्केट में की तोड़फोड़

Mon, 04 Jul 2022 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

लोगों के अनुसार, सैफी के मामा मोहम्मद आबिद, मोहम्मद साबित, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद जाहिद उर्फ बब्बे का पुलिस लाइन के सामने मार्केट है। रविवार आधी रात करीब सवा एक बजे कुछ लोगों ने मार्केट में जूते की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। 
विज्ञापन
pratapgarh news : पुलिस लाइन के सामने मार्केट पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के स्टेशन रोड की युवती को कुछ दिनों पहले भगा ले जाने के आरोपी के रिश्तेदार के मार्केट पर रविवार की रात पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। मार्केट की सीढ़ी, पिलर व छज्जा तोड़ दिया गया। पुलिस की नाकेबंदी के बीच हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा गया। दुकान में लगे सीसीटीवी भी तोड़कर उठा ले गए। कार्रवाई से खौफजदा दुकानदार सोमवार को दिनभर दुकानों से सामान खाली करते रहे। हालांकि पुलिस कार्रवाई से इनकार कर रही है।

विज्ञापन



नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी सैफी पिछले दिनों स्टेशन के पास स्थित जैन गली की एक युवती को भगा ले गया था। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश करती रही, मगर उसका पता नहीं चला। परिजनों के साथ ही करीबियों को उठाकर पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई भी उसके बारे में जानकारी नहीं दे सका।

लोगों के अनुसार, सैफी के मामा मोहम्मद आबिद, मोहम्मद साबित, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद जाहिद उर्फ बब्बे का पुलिस लाइन के सामने मार्केट है। रविवार आधी रात करीब सवा एक बजे कुछ लोगों ने मार्केट में जूते की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। 

विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस लाइन तिराहा व राजापाल चौराहे पर पुलिस तैनात हो गई और आने-जाने वालों को रोक दिया गया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर पहुंचा और जाहिद उर्फ बब्बे के हिस्से में आने वाली दुकानों की सीढ़ी, पिलर और छज्जा तोड़कर चला गया। मात्र दस मिनट के भीतर बुलडोजर के बाद चला गया और पुलिसकर्मी भी गायब हो गए। 


सोमवार की सुबह मार्केट पर बुलडोजर गरजने की जानकारी मिलते ही दुकानदार परेशान हो उठे। आनन-फानन में दुकानों से दुकानदार सामान समेटने लगे। करीब सात दुकानें दोपहर तक खाली हो गईं। सैफी के मामा मोहम्मद आबिद व मोहम्मद साबित का कहना है कि उन लोगों से उसका कोई ताल्लुक नहीं है। उसकी हरकतों के चलते परिवार के लोगों ने उससे दूरी बना ली है। इसके बाद भी मार्केट गिराया जा रहा है। हालांकि वह पुलिस पर सीधे आरोप लगाने से बचते रहे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मार्केट पर बुलडोजर नहीं चलवाया। यदि कोई शिकायत करता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बंद करा दी गई थी बिजली आपूर्ति
पुलिस लाइन के सामने मार्केट पर बुलडोजर चलाने के दौरान बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। जिससे अंधेरा छा गया। मगर गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने लगे। लोगों के अनुसार, बाहर निकलने वालों को पुलिस ने अंदर रहने का फरमान सुनाया।


पुलिस मुंबई में एक सप्ताह तक करती रही खोजबीन
युवती को भगा ले जाने के आरोपी सैफी की तलाश में पुलिस व युवती के परिवार के सदस्य करीब एक सप्ताह तक मुंबई में खोजबीन करते रहे, मगर उसका पता नहीं चला। पुलिस ने उस कार को भी अपने कब्जे में ले रखा है, जिससे दोनों भागे थे। कार चालक को कई दिनों बाद पुलिस ने जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें