फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरा पॉलीटेक्निक का छात्र, गई जान

Sat, 16 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह पॉलीटेक्निक का छात्र कुएं में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।  कोहरचका देवली निवासी अरविंद सिंह का सोलह वर्षीय पुत्र लकी सड़वा दुबान स्थित बाबू संतबक्स सिंह महाविद्यालय में पॉलीटेक्निक का छात्र था। शनिवार की सुबह वह घर के सामने स्थित कुएं पर नहाने गया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि वह नहाने के लिए कुएं से पानी निकाल रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आननफानन में किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्र की अचानक मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर भारी संख्या में आसपास के गांवों के लोग भी जुट गए। सूचना पर लीलापुर चौकी प्रभारी बीएन यादव घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें