फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल से आ रही मासूम को डंफर ने कुचला

Sat, 16 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में शनिवार को तेज रफ्तार डंफर ने एक मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ रहा मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाजार में जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के अतरी गांव निवासी सुरेश पटेल की ससुराल परशुरामपुर गांव निवासी पवन के घर है। दो दिन पहले वह अपनी बेटी नेहा पटेल (6) व पत्नी आशा देवी को लेकर ससुराल आया था। शनिवार दोपहर बाद सुरेश साइकिल से अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसका साला भी साथ जाने के लिए तैयार हो गया। एक साइकिल से सुरेश अपनी पत्नी आशा को लेकर जा रहा था तो दूसरे साइकिल से पवन अपनी भांजी नेहा को लेकर उसके घर जा रहा था।

करीब 3 बजे रानीगंज बाजार के पास पवन की साइकिल में एक अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल लेकर बीच सड़क पर गिर गया। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे डंफर ने नेहा को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंफर चालक भागने लगा। बाजार के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। हादसे के बाद सुरेश और आशा रोने लगे। इस दौरान लंबा जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज। थाने से चंद कदम की दूरी पर शनिवार को हादसे में मासूम की मौत हो गई। इस बात की जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश नहीं की। इससे लंबा जाम लग गया। बीच सड़क पर मासूम के शव के पास बैठकर उसके परिवार के लोग रो रहे थे। करीब एक घंटे बाद रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें