फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में पीछे से भिड़ी अनियंत्रित बाइक, चाचा-भतीजा गंभीर

Sun, 17 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में हाइवे पर अनियंत्रित बाइक पीछे से कार में जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के कोड़रा मादूपुर निवासी भगवान सिंह (50) अपने भतीजे अभय प्रताप सिंह (25) के साथ रविवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। लालगंज में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर एसबीआई के सामने बाइक आगे जा रही कार से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण हुआ। घटना की सूचना पर एसआई आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोागों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें