फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: पांच माह बाद आज आएगी गंगा-सतलज एक्सप्रेस

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुबह आने वाली यात्री ट्रेन की तैयारी में रही चहल पहल। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लॉकडाउन में ट्रेनों के संचालन पर रोक लगने के पांच माह बाद रविवार को यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई गई गंगा-सतलज एक्सप्रेस स्पेशल अप और डाउन प्रतापगढ़ से होकर गुजरेगी। रेलवे प्रशासन शनिवार को दिनभर तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने स्टाफ के साथ बैठक कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। तय किया गया कि कंफर्म या आरएसी टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन के अंदर इंट्री दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ, जीआरपी और थर्मल स्क्रीनिंग के लिए रेलवे अस्पताल के स्टाफ तैनात रहेंगे।
फिरोजपुर जाते समय गंगा-सतलज एक्सप्रेस सुबह 8.55 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। पांच मिनट का स्टॉपेज है। 9 बजे प्रस्थान है। धनबाद की ओर जाते समय दोपहर 2.55 बजे आगमन और 5 मिनट ठहराव के बाद 3 बजे छूटने का समय है। एसएस त्रिभुवन मिश्रा ने बताया कि कंफर्म और आरएसी टिकट वाले यात्री ही मुख्य द्वार से प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें