शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में लालगंज में प्रश्नपुस्तिका बदलकर नकल करने पर दो महिला अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ओएमआर सीट की प्रतियां साथ ले जाने पर भी दो महिला अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इधर, दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 1645 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
बुधवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। डीएम, एसपी के साथ ही एएसपी, एडीएम, सीओ, एसडीएम के साथ ही एसटीएफ दिनभर भागदौड़ करती रही। लालगंज के हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में परीक्षा दे रही श्रद्धा पांडेय और सावित्री पांडेय प्रश्न पुस्तिका बदलकर नकल करते मिलीं। जिसे उड़ाका दल ने रंगेहाथ पकड़ लिया। कालेज के प्राचार्य डॉ. आरपी मिश्रा ने दोनों महिला अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज लालगंज में वंदना चौरसिया पुत्री लाल बहादुर चौरसिया ओएमआर की प्रथम और दूसरी कार्बन कापी लेकर चली गई, जबिक प्रथम प्रति जमा करनी थी। कार्बन कापी की दूसरी प्रति साथ ले जानी थी। प्रिंसिपल राधेश्याम चौधरी ने लालगंज कोतवाली में वंदना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इसी तरह रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज में शशि सरोज ओएमआर की दोनों प्रतियां लेकर चली गई। उसके खिलाफ भी प्रिंसिपल सुनील कुमार शुक्ला ने मुकदमा दर्ज कराया है। प्रथम पाली की परीक्षा में 17,383 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 1120 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में 8242 ने आवेदन किया था। 525 अनुपस्थित रहे।
महिला अभ्यर्थी ने रोकी एसडीएम की गाड़ी, हंगामा
रामअंजोर मिश्र इंटर कालेज में देर से परीक्षा देने पहुंचे तीन अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया। इस दौरान एक महिला अभ्यर्थी ने एसडीएम की गाड़ी रोककर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि उसे अंदर नहीं जाने दिया गया।
टीईटी परीक्षा में देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को अंदर नहीं घुसने दिया गया। रामअंजोर मिश्र इंटरकालेज में कुलभूषण शुक्ला, रवींद्र कुमार यादव और शिव देवी के देर से पहुंचने पर अफसरों ने बाहर कर दिया।
एसडीएम जब कालेज से बाहर जाने लगे तो महिला अभ्यर्थी गाड़ी के आगे खडी़ होकर हंगामा करने लगी। एसडीएम ने महिला पुलिस को बुलाकर उसे हटा दिया। एसडीएम के जाने के बाद भी अभ्यर्थी काफी देर तक केंद्र के बाहर डटे रहे, मगर उन्हें प्रवेश नहीं मिला।
भुपियामऊ स्थित टीईटी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग करती कर्मचा?- फोटो : PRATAPGARH
भुपियामऊ में टीईटी परीक्षा देते परीक्षार्थी।- फोटो : PRATAPGARH
केपी कालेज से टीईटी परीक्षा देकर बाहर निकली महिला प्रतिभागी।- फोटो : PRATAPGARH