फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान ग्रामीणों ने जानवरों को पंचायत भवन में किया बंद

विज्ञापन
कुंडा के बानेमऊ पंचायत भवन में बंद किए गए जानवर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
खेतों में किए जा रहे नुकसान से परेशान किसानों ने भारी संख्या में जानवरों के झुंड को पंचायत भवन में लाकर बंद कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें पंचायत भवन में बद कर दिया है। देर शाम तक मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

विकास खंड के बानेमऊ गांव के लोग काफी दिनों से जानवरों से परेशान थे। झुंड के झुंड जानवर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। बुधवार को गांव के भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। इसके बाद आसपास के खेतों में पड़े जानवरों को इकट्ठा किया गया। इसके बाद उन्हें गांव के पंचायत भवन में लाकर बंद कर दिया गया।
इस समय गेहूं की फसल के साथ ही सब्जी की खेती को जानवर भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। शासन ने कई जगह अस्थाई व स्थायी रूप से गोशालाएं बनवाई हैं लेकिन इसके बाद भी जानवर खेतों में घूमते रहते हैं। फिलहाल देर शाम तक गांव मे कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें