फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: आठ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से पहुंचे पांच हजार प्रवासी 

Mon, 25 May 2020 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
आठ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 5,635 प्रवासी मजदूर प्रतापगढ़ पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सबकी थर्मल स्क्रीनिंग की। जिला प्रशासन की ओर से लंच पैकेट देकर सभी को रोडवेज बस से उनके गृह जनपद को भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
रविवार सुबह 6.15 बजे सुबह मुंबई से 1006 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची। उस समय महज एक स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद था। वह स्टेशन के किस गेट पर खड़े होकर मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग करे, इसको लेकर खुद चकरा गया। करीब दस मिनट तक यात्रियों को ट्रेन से नहीं उतरने दिया गया। इस बीच जिला मलेरिया अधिकारी ने अपने कर्मचारियों को फोनकर तत्काल बुलाया।

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
स्वास्थ्य कर्मचारी पहुंचे और यात्रियों को ट्रेन से उतारकर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की। इसके बाद लंच पैकेट देकर सभी को बसों में बैठाकर घर भेज दिया गया। शाम 7.55 बजे अहमदाबाद से 1403 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची।

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
रात आठ बजे पालघर से 759 मजदूरों को तो दिल्ली से बनारस को जा रही एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन को दस मिनट के लिए प्रतापगढ़ रोका गया। इस ट्रेन में जिले के 222 लोग सवार थे। ट्रेन रुकने के बाद सभी को उतारकर थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
इसके  बाद उन्हें जय मंगल शिक्षण संस्थान भुपियामऊ भेज दिया गया। रात दस बजे महाराष्ट्र के मड़गाव से एक हजार प्रवासी मजदूर तो निजामुद्दीन से चलकर प्रतापगढ़ पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर जिले के 45 प्रवासी मजदूर सवार थे। बाकी अन्य जनपदों के थे।
विज्ञापन

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
ट्रेन को बनारस के लिए रवाना कर दिया गया। रात 1.25 बजे सूरत से 700 यात्रियों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन जहां आई, वहीं सोमवार दोपहर बाद 3.20 बजे सूरत से एक और ट्रेन 520 प्रवासी मजदूरों को लेकर प्रतापगढ़ पहुंची। इस दौरान रेल कर्मचारियों के साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मचारी मुस्तैद दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें