शहर के रामलीला मैदान में चल रहे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का समय बढ़ाकर 13 फरवरी कर दिया गया है। मौसम खराब होने के बाद भी लोगों की भीड़ को देखते हुए फेस्टिवल का समय 13 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके पूर्व 10 फरवरी का समय निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को मौसम सुहाना होने से खरीदारी करने के लिए आने वाली भीड़ टिकिया, चाऊमीन और पानी के बताशे का स्वाद लेने से नहीं चूकी।
शुक्रवार को मौसम खराब होने के बाद भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुषों के लिए स्वटेर, जैकेट, सदरी से दुकानों पर भीड़ रही। आसाम की खास लकड़ी के बने सोफासेट, बेड, डाइनिंग टेबल और कुर्सियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, दिल्ली, लुधियाना के साथ ही कानपुर और लखनऊ से आईं दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ी।
दिन में हल्की बरसात होने के साथ बच्चे चटपटे और कुरकुरे व्यंजनों का स्वाद लेते रहे, तो महिलाएं भी घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। दूर-दूर से आईं दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का मजमा लगा रहा। मेला प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शहरी अब 13 फरवरी की शाम तक पसंदीदा सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।