फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: खेत की रखवाली करने गए शख्स को गोली मारकर बदमाश फरार, मौत

Mon, 11 Nov 2019 12:21 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार देर रात खेत की रखवाली करने गए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इ्लाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक फकरे आलम लालगंज कोतवाली के घरौरा गांव का रहने वाला था। वह प्राइवेट ट्रक चालक का काम करता था। कुछ दिनों पहले ही वह घर आया था।

रविवार रात फकरे आलम घर के सामने अपने खेत के पास ट्यूबेल पर सो रहा था। रात करीब एक बजे फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार व गांव के लोग खेत की ओर दौड़े, तो वहां फकरे आलम खून से लथपथ पड़ा हुआ था। 

परिजन पड़ोसियों के साथ मिलकर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही फकरे की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें