फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : जिला कारागार के जेलर अजय कुमार सिंह निलंबित, अमर्यादित आचरण पर हुई कार्रवाई

Mon, 28 Jul 2025 04:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़। अधीनस्थ कर्मचारियों और बंदी रक्षकों के साथ अमर्यादित आचरण करने के आरोप में प्रतापगढ़ के जिला कारागार के जेलर अजय कुमार सिंह को डीजी जेल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गत दिनों बंदी रक्षकों ने जेलर के खिलाफ जेल के बाहर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
जेलर के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रतापगढ़ जिला जेल के बंदी रक्षक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ कर्मचारियों और बंदी रक्षकों के साथ अमर्यादित आचरण करने के आरोप में प्रतापगढ़ के जिला कारागार के जेलर अजय कुमार सिंह को डीजी जेल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गत दिनों बंदी रक्षकों ने जेलर के खिलाफ जेल के बाहर प्रदर्शन किया था। जेलर पर अमर्यादित आचरण करने, अवकाश स्वीकृत न करने, मां-बहन की गाली देने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षकों ने जेलर अजय सिंह के खिलाफ 25 जुलाई को जेल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। बंदी रक्षकों ने आरोप लगाया था कि जेलर अजय सिंह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और भद्दी गालियां देते हैं। इतना ही नहीं, बंदी रक्षकों का यह भी आरोप है कि जेलर मां और बहन की गाली देने के साथ ही जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग करते हैं।

बंदी रक्षकों ने बताया कि जेलर अजय सिंह का व्यवहार उनके प्रति बहुत ही अपमानजनक है। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर बंदी रक्षकों ने जिला कारागार के बाहर प्रदर्शन किया। बंदी रक्षकों ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी।
विज्ञापन


बंदी रक्षकों ने जिलाधिकारी से जेलर अजय सिंह को हटाने की मांग की थी। बंदी रक्षकों का कहना है कि जब तक जेलर अजय सिंह को नहीं हटाया जाएगा, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। मामले की जांच उप महानिरीक्षक कारागार प्रयागराज परिक्षेत्र को सौंपी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीजी जेल ने जेलर अजय सिंह को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें