फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिवाली पर प्रतापगढ़ डिपो को मिलेगी चार नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। दिवाली पर प्रतापगढ़ डिपो को चार नई बसें मिल रही हैं। इन बसों का संचालन दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी के बीच होगा। साथ ही कंडम बसों के संचालन पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन

एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो के पास परिवहन निगम की 63 बसें हैं। कुंडा बस स्टैंड, रानीगंज बाजार और कटरागुलाब सिंह बाजार से एक भी बस सीधे प्रतापगढ़ या प्रयागराज के लिए नहीं चल रही है। बाकी अन्य बस अड्डों से निगम की बसों का संचालन हो किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिवाली तक चार नई बस मिलने वाली हैं। कानपुर कार्यशाला में बस बनकर तैयार हो गई हैं।
12 साल में निकल गया दम, 10 बसें कंडम
प्रतापगढ़ डिपो के पास परिवहन निगम की 10 बसें ऐसी हैं जिनका दम निकल चुका है। इन बसों से 12 साल की अवधि में 15 लाख किमी का सफर पूरा कर लिया है। यह बसें जुगाड़ से चल रही हैं।
विज्ञापन

कुंडा, रानीगंज और कटरागुलाब सिंह बाजार से शुरू होगा संचालन
रोडवेज आरएम एमके त्रिवेदी ने बताया कि कुंडा से दिल्ली के लिए दोपहर दो बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। दूसरे दिन सुबह दस बजे पहुंच जाएगी। दोपहर दो बजे दिल्ली से चलकर दूसरे दिन सुबह दस बजे पहुंच जाएगी। कटरागुलाब सिंह बाजार से लखनऊ के लिए नियमित बस सेवा शुरू होगी। आठ बजे रवाना होने वाली बस दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुंचेगी। दोपहर दो बजे लखनऊ से चलकर शाम छह बजे कटरा गुलाब सिंह बाजार आएगी। रानीगंज बाजार से अयोध्या के लिए प्रतापगढ़ के रास्ते एक बस सुबह सात बजे चलेगी।
विज्ञापन


निगम के संसाधनों पर एक नजर
-प्रतापगढ़ डिपो के पास निगम की कुल बसों की संख्या 63
-समय अवधि पूरा कर चुकी बसों की संख्या -10
-निगम को मिली नई बसों की संख्या- 04
-

इन मार्गों पर नहीं है बस सेवा

-कटरागुलाब सिंह से प्रतापगढ़
- रानीगंज से प्रयागराज
- कुंडा से प्रतापगढ़- प्रयागराज

-दुर्गागंज बाजार से प्रतापगढ़

-परियावां से लखनऊ, दिल्ली

-जामताली बाजार से प्रतापगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें