फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बेकाबू कार की टक्कर से दौड़ लगा रहे युवक की मौत 

Tue, 26 Mar 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कमलेश कुमार मिश्र ( फाइल फोटो ) - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग की पटरी पर रेस लगा रहे युवक को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल को गया। उपचार के दौरान प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलट गई। जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें रानीगंज सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी कमलेश कुमार मिश्र (19) पुत्र संजीव कुमार मिश्र सोमवार भोर में राजमार्ग की पटरी पर दौड़ लगा रहा था। इस दौरान मुंगराबादशाहपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। कार डिवाडर से टकराकर पलट कर गड्ढे में चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े।

युवक को अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजानें में कोहराम मच गया। हादसे में कार सवार अमेठी निवासी सावित्री देवी, विवेक शाह, अर्चना पांडेय, अवनीश पांडेय भी घायल हो गए। रानीगंज सीएचसी में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें