फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: जानलेवा बनी ठंड, चार की मौत

विज्ञापन
cold
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड अब जानलेवा हो चुकी है। ठंड के आगोश में आने से शनिवार से लेकर रविवार तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में ठंड से मरने वाले लोगों की संख्या अब तक आठ पहुंच चुकी है। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में कड़ाके की ठंड अब लोगों की जान लेने पर उतर आई है। लालगंज कोतवाली के हंडौर शेखपुर निवासी रामसुख गौतम (58) रविवार की शाम सगरा बाजार सामान खरीदने के लिए घर से आ रहा था। रास्ते में उसे ठंड लग गई। बाजार पहुंचते ही अचानक वह गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग दौड़कर उसकी मदद करते।
इससे पहले ही उसकी सांस थम चुकी थी। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। शव लेकर लोग घर चले गए। लालगंज कोतवाली के ही रायपुर भगदरा निवासी मुंशीरजा उर्फ सुल्ले खां (48 )तीन दिन पहले भैंस का दूध निकाल रहा था। अचानक उसके सीने में दर्द उठा। वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजन शव लेकर घर लौटे तो कोहराम मच गया। दूसरी ओर लालगंज कोतवाली के ही अगई निवासी रमेश वर्मा (50) अवारा मवेशियों से अपनी फसल बचाने के लिए रखवाली कर रहा था। शनिवार को उसे ठंड लग गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। देर रात उसकी मौत हो गई।
यह देख घर में कोहराम मच गया। नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर में काफी दिनों से रहने वाली बिहार प्रांत की बिट्टी देवी उर्फ प्रभा खरे (66) को भी ठंड लगने के कारण शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ले के लोगों ने उसका बेल्हा देवी नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें