फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Tue, 27 Dec 2022 10:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के बलापुर में गांव के युवक-युवती का शव पेड़ की डाल से लटकताा मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीण दबी जुबान से प्रेम-प्रसंग में हत्या कर शव को पेड़ की डाल से लटकाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Pratapgarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेठवारा थाना क्षेत्र के बलापुर में गांव के युवक-युवती का शव पेड़ की डाल से लटकताा मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीण दबी जुबान से प्रेम-प्रसंग में हत्या कर शव को पेड़ की डाल से लटकाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। आला अधिकरियों समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक शिवम पटेल (25) पुत्र विजय बहादुर पटेल व कल्पना पटेल (22) पुत्र जवाहर पटेल बलापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। सुबह संदिग्ध परिस्थिति में उनका शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि लड़की सोमवार की रात में ही गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी थी। आरोप है कि लड़की का पता लगाने के बजाय पुलिस ने लड़की के भाई को ही हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस उसके भाई को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के इस रवैये को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें