Will be tested today, preparation to avoid Kovid
कोविड की संभावित लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले के कोविड अस्पतालों में मंगलवार को मॉक ड्रिल कराया जाएगा। नोडल अफसर की देखरेख में सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एंबुलेंस चालक और ईएमटी शामिल होंगे।
मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में पीकू के साथ-साथ कोविड एल-2 अस्पताल तैयार किया गया है। वहीं, रानीगंज ट्रॉमा सेंटर को एल-1, पट्टी, लालगंज और कालाकांकर सीएचसी कोविड एल-1 अस्पताल के रुप तैयार किए गए हैं। इन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए हैं। इस बार इन सभी एल-1 अस्पतालों में कोविड मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
शासन के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जिले के एल-1 और एल-2 अस्पतालों में नोडल अफसर डॉक्टर एके मिश्र की निगरानी में मॉक ड्रिल होगा। इस दौरान कोविड के डयूटी रोस्टर के साथ उपकरण और दवाओं की भी स्थिति परखी जाएगी।