फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से आधी रात को मुचलके पर छूटा चिकित्सक

विज्ञापन
बलीपुर स्थित चारू नर्सिग होम में महिला की मौत के बाद हंगामे के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
-महिला की मौत का कारण अस्पष्ट, विसरा प्रिजर्व
विज्ञापन

-भाजपा नेताओं का कोतवाली में लगा रहा जमघट
प्रतापगढ़। इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद हिरासत में लिए गए चिकित्सक को कोतवाली पुलिस ने सत्ता दल के नेताओं के दबाव में मुचलके पर छोड़ दिया। कोतवाली में भाजपा नेताओं का जमघट लगा रहा। उधर, पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण अस्पष्ट होने के बाद विसरा जांच के लिए प्रिजर्व कर लिया गया।
नगर कोतवाली के पूरे स्वामीदास निवासी विवेक मिश्र की पत्नी वर्षा मिश्रा (33) को शनिवार की सुबह पेट में दर्द होने पर पति ने उपचार के लिए बलीपुर स्थित चारू नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। आरोप है कि नर्सिंगहोम के संचालक भाजपा नेता व चिकित्सक अतुल श्रीवास्तव ने वर्षा को इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसे लेकर अस्पताल में हंगामा होने लगा। पुलिस ने छानबीन के बाद चिकित्सक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति विवेक की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

चिकित्सक को छुड़ाने के लिए कोतवाली में भाजपा नेताओं का जमघट लगा रहा। रात में ही महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें मौत का कारण अस्पष्ट होने पर विसरा जांच के लिए प्रिजर्व कर लिया गया। कोतवाली में चिकित्सक को छुड़ाने के लिए पंचायत होती रही। आखिरकार रात डेढ़ आरोपी चिकित्सक अतुल श्रीवास्तव को मुचलके पर छोड़ा गया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट था। जिसके चलते डाक्टर को मुचलके पर छोड़ा गया है। जांच में दोषी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

टेंपो चालकों पर चाकू से हमला करने वाले को दबोचा
प्रतापगढ़। रुपये न देने पर टेंपो चालकों को चाकू मारने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। शहर के सहकारी बैंक के सामने टेंपो चालक शेष नारायण निवासी टेऊंगा व सचिन पांडेय निवासी सरायखांडेराय के ऊपर रुपये न देने पर युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश देती रही। रात में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पुलिस लाइन तिराहा निवासी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें