फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बदमाशों ने दरवाजे पर टांगा धमकी भरा तख्ती, दस लाख दे दो, नहीं तो अगला निशाना बेटे का सिर होगा 

Sat, 12 Mar 2022 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुभकी गांव निवासी राधेश्याम प्रसाद के घर बीते 10 मार्च की रात को करीब 2 बजे बाइक से दो युवक पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही दरवाजे पर फायर किया। इसके बाद दफ्ती में चिपका एक धमकी भरा पत्र दरवाजे पर टांगकर चले गए।
विज्ञापन
धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस लाख दे दो, नहीं तो अगला निशाना बेटे का सिर होगा 

विज्ञापन


आधी रात को आए बाइक सवार युवकों ने घर के दरवाजे पर फायर किया। इसके बाद दरवाजे पर धमकी भरा पत्र टांग गए। फायर की आवाज पर परिजन उठे तो उन्हें धमकी भरा पत्र मिला। उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो कुछ लोग दरवाजे पर फायरिंग करते दिखे।




संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुभकी गांव निवासी राधेश्याम प्रसाद के घर बीते 10 मार्च की रात को करीब 2 बजे बाइक से दो युवक पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही दरवाजे पर फायर किया। इसके बाद दफ्ती में चिपका एक धमकी भरा पत्र दरवाजे पर टांगकर चले गए। फायर की आवाज पर राधेश्याम सहित परिजन जग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





बाहर निकलकर देखा तो गेट पर धमकी भरा पत्र टंगा था। पत्र में दस लाख रुपये की मांग की गई थी। पैसे न देने पर उनके इकलौते बेटे अमित को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित ने 11 मार्च की सुबह संग्रामगढ़ थाने में शिकायत की। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना से राधेश्याम का पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें