रघुनाथपुर गांव के रहने वाले अनुसूचित जाति के बाबूलाल (72) की लाश शनिवार को बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। वह रात में छप्पर में सोए थे। सुबह परिजन जगाने गए तो सन्न रह गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
अंतू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में शनिवार को एक वृद्ध की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी सहित अन्य अधिकारियों मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुटी गई है।
विज्ञापन
रघुनाथपुर निवासी बाबूलाल (70) गांव में ही छप्पर नुमा घर में रहता था। बाबूलाल के तीन बेटियां और एक बेटा जीतलाल है। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं बेटा भी शादी के बाद से अलग ही रहता है। शनिवार सुबह बाबूलाल का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। इस दौरान मृतक के सिर, गले पर चोट के निशान मिले। वहीं हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया था।
सुबह घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, अंतू एसओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू एसओ आनंदपाल सिंह ने बताया कि वृद्ध को सोते समय चारपाई सहित हत्यारे उठा ले गए और खेत में मारने के बाद पुनः चारपाई पर लिटा दिया। क्योंकि मृतक के शरीर पर चोट, खून के साथ मिट्टी भी लगी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सप्ताहभर पूर्व पड़ोसी से हुआ था विवाद
अंतू के रघुनाथपुर निवासी बाबू लाल और उसके पड़ोसी बृजेश का जमीन विवाद चल रहा है। सप्ताहभर पूर्व दोनों के बीच जमीन को लेकर ही मारपीट हुई थी। इसमें बाबूलाल ने बृजेश सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अंतू थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।