फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन मरीजों की संख्या में गिरावट, 33 नए केस

विज्ञापन
रानीगंज में कोरोना सेम्पल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कुुंडा न्यायालय के दो कर्मचारी, बलिया में तैनात सिपाही की रिपोर्ट आई पाजिटिव
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 906
प्रतापगढ़। सोमवार को लगातार दूसरे दिन जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार शाम तक 24 में कुल 33 नए केस सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सोमवार को कुंडा न्यायालय के दो कर्मचारी, बलिया में तैनात सिपाही की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 906 पहुंच गई है।
अगस्त माह की शुरुआत में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। हर दिन 50 से 60 मरीज मिल रहे थे। लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े थे। हालांकि रविवार से कोरोना मरीजों का ग्राफ घटा है। रविवार को जहां 39 मरीज मिले थे वहीं सोमवार को 24 घंटे के भीतर 33 नए केस सामने आए। जिससे अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 906 पहुंच गई है। सोमवार को कुंडा दीवानी न्यायालय के दो कर्मचारी व अधिवक्ता संक्रमित मिले। बलिया में तैनात एक सिपाही 8 अगस्त को अपने घर आया था। बुखार होने के कारण सोमवार को उसकी परिजनों ने जांच कराई। जिसमें वह पाजिटिव मिला। वहीं बाघराय के गोगौर में दंपति संक्रमित मिले। कोहड़ौर के पूरे मनिकंठ में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन

रानीगंज के पचरास का रहने वाला किराना व्यापारी का बेटा भी संक्रमित हो गया है। तिवारीपुर का युवक भी संक्रमित मिला। सांगीपुर में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संग्रामगढ़ में भी एक व्यापारी कोरोना की चपेट में आ गया है। जिले में कुल 33 संक्रमितों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ लोगों को होमआइसोलेशन में रखा तो कुछ लोगों को संत अंथोनी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार जांच चल रही है। कुछ जांच रिपोर्ट अभी प्रयागराज में रुकी हुई हैं।
विज्ञापन

संदिग्ध युवक की प्रयागराज में मौत
रखहा। बकरीद में नागपुर से आए युवक की प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। कंधई थाना क्षेत्र के मोलनी निवासी अनवर (45) नागपुर में रहता था। वह बकरीद पर घर आया था। उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत के चलते परिजनों ने उसे उपचार के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार भोर में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग उसकी मौत बुखार से होना बता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें