फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Corona News: प्रतापगढ़ में डीएम के स्टेनो, भाजपा नेता समेत 35 और संक्रमित

Wed, 29 Jul 2020 08:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh news - फोटो : pratapgarh news
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होने लगा है। बुधवार को डीएम के स्टेनो और भाजपा नेता समेत 35 नए केस सामने आए। संक्रमित लोगों में दो दरोगा समेत दस पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एक साथ इतने मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुुआ है। 

विज्ञापन


डीएम के स्टेनो, गनर समेत पांच लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। वहीं लालगंज कोतवाली के एक दरोगा, दो सिपाही, पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा, तीन सिपाही, कुंडा कोतवाली के दो सिपाही और महेशगंज थाने का एक सिपाही भी संक्रमित मिला है। आसपुर देवसरा के एक बैंक कर्मचारी और पट्टी के युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिलबिला के एक भाजपा नेता व उनके परिवार के दो सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
संग्रामगढ़ नेवढ़िया का युवक, लालगंज चंदापुर का युवक, गहरी प्रधान का बेटा और भतीजी, एसपी आफिस का एक दरोगा और तीन सिपाही, बाघराय कोर्राही में एक महिला, एक अधेड़ और एक बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मानधाता के दानपुर का एक रोडवेज कर्मचारी, पूरे सुखचैन पट़्टी का युवक और हीरागंज का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मिले लोगों को कोविड अस्पताल के साथ होम आइसोलेट करने की तैयारी करता रहा। 

टेस्टिंग के लिए राज्यों को पैसा देगा अमेरिका (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सैनिटाइजेशन के साथ शुरू हई सैंपलिंग 

डीएम के स्टेनो और पुलिस लाइन के सिपाही और दरोगा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आननफानन में सीएमओ ने अन्य कर्मचारियों की सैंपलिंग शुरू करा दी। टीम भेजकर डीएम आवास और डीएम कैंप कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद एसपी आफिस में सीओ और एएसपी सहित 200 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। 

सीएमओ आफिस में ड्रामा करता रहा संक्रमित

एक कोरोना संक्रमित बुधवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच गया। कर्मचारी उसे बाहर बैठने के लिए कहते रहे, मगर वह किसी की नहीं सुन रहा था। विभाग के ही दो कर्मचारी उसे सीएमओ के चैंबर सहित अन्य कक्षों में घुमाते रहे। इससे अन्य कर्मचारियों में रोष है। सूचना पर सीएमओ पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर भाजपा नेता को एसआरएन प्रयागराज भेजा।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कुंडा क्षेत्र में सात लोग मिले कोरोना पाजिटिव 

अलग-अलग जगहों पर सात लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इसमें कुंडा कोतवाली के दो व महेशगंज थाने का एक सिपाही भी शामिल है। सभी को कोविड अस्पताल भेजा गया है। बुधवार की सुबह कुंडा कोतवाली में 51 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। डा.रोहित सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्यकर्मियों ने आरक्षियों, एसआई सहित अन्य लोगों का सैंपल लिया। दो आरक्षियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। उधर, महेशगंज थाने में भी आठ लोगों की सैंपलिंग हुई।

एक आरक्षी संक्रमित पाया गया। वहीं हीरागंज बाजार निवासी एक व्यवसायी भी संक्रमित मिला है। बाघराय थाना क्षेत्र कोर्रही गांव में एक सप्ताह पहले एक महिला अपने बेटे के साथ अहमदाबाद से घर आई थी। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई थी। बाद में उसके परिवारीजनों की सैंपलिंग हुई तो बुधवार को एक 55 वर्षीय अधेड़, एक युवती, एक बालिका की भी रिपोर्ट पाजिटिव आ गई।  गांव को पहले ही सील किया जा चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें