मजिस्ट्रेटों की तैनाती करके प्रति बंधों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश
प्रतापगढ़। डीएम डा. रुपेश कुमार ने जिले के 18 स्थानों पर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर 14 दिनों के लिए इलाकों को सील करने को कहा है। हॉटस्पॉट इलाकों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती करते हुए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।
जिले के कुंडा के रामकृष्ण का पुरवा बिसहिया, कोलाहल का पुरवा रेलवे स्टेशन कुंडा के पास, गोगौर (बिहार), दुबान का पुरवा (झींगुर), बैरागीपुर ऐंधा, तहसील क्षेत्र सदर अंतर्गत बाबागंज स्नेह होटल के सामने, बीएसएनएल आफिस दहिलामऊ, श्रीराम इन इलाहाबाद-फैजाबाद रोड चिलबिला, सरायभीमसेन, मानधाता, प्रावि विद्यालय के पीछे शुकुलपुर, पठान का पुरवा प्रतापगढ़ सिटी, अंतू, तहसील क्षेत्र रानीगंज अंतर्गत तिवारीपुर मोड़ के बगल रामनगर (संडीला), भुइदहा रानीगंज, पूरेगोसाई सुवंसा तहसील क्षेत्र लालगंज अंतर्गत सरायजगत सिंह तथा तहसील क्षेत्र पट्टी के शीतलागंज बाजार करनपुर खुझी में कोरोना पाजिटिव केस मिलने पर डीएम ने इन इलाकों को हॉटस्पाट घोषित करते हुए सील करने का निर्देश दिया है।
कनिष्ठ सहायक की भर्ती में अनियमितता की जांच करेंगे फतेहपुर के अफसर
प्रतापगढ़ (संवाद)। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में छह साल पहले मृतक आश्रित की नौकरी पाने वाले कनिष्ठ सहायक ताराचंद्र की नियुक्ति में अनियमितता की जांच फतेहपुर के जिला उद्यान अधिकारी दस अगस्त को करेंगे। डीएचओ अनिल कुमार दूबे ने ताराचंद्र पाल निवासी अजगरा को पत्र के माध्यम से सूचित करके दस अगस्त को कार्यालय में मौजूद रहने को कहा है।