अंडरवल्र्ड डान छोटा शकील के गुर्गे को दबोचने के बाद पुलिस को कई शातिर बदमाशों के बारे में जानकारी मिली है। उसका दोस्त पुलिस मुठभेड़ में प्रयागराज में मारा जा चुका है। उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद की देखरेख में संग्रामगढ़ पुलिस ने महुली तिराहे पास से शुक्रवार की रात छोटा शकील गिरोह के सदस्य मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी महमदपुर सुहाग को दबोच लिया था।
उसके पास से तमंचा बरामद हुआ था। पूछताछ में रफीक ने बताया कि तमंचा वह अपनी सुरक्षा के लिए रखता है। उसका साथी जावेद मोबाइल पुत्र इकबाल अहमद निवासी शेखपुर थाना कुंडा को काफी दिन पहले पुलिस ने इंकाउंटर में मार दिया था।
उसने बताया कि वह अंडरवल्र्ड डान छोटा शकील गैंग के लिए अपने साथी जावेद के साथ काम करता है। वर्ष 2003 में मुंबई पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद होने के बाद वह अब अपने घर पर ही रहता है। संग्रामगढ़ पुलिस ने रफीक को जेल भेज दिया।