डीएम डा. रुपेश कुमार ने सीएमओ से कहा कि जिले में कोरोना की जांच के लिए अभियान चलाया जाए और शहर से गांव तक के लोगों की जांच कराई जाए। अगर कोई पाजिटिव मिलता है तो उसका उचित इलाज किया जाए।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अच्छा भोजन और नाश्ता देने को कहा है।
डीएम ने कैंप कार्यालय में मंगलवार को सीएमओ के साथ बैठक करके कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से गांव-गांव सर्वे कराने और लोगों को मॉस्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों की लगातार फोन कर जानकारी लेने के निर्देश दिए।
डीएम ने कोविड पाजिटिव पाए जाने पर तत्काल उस व्यक्ति को एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा। चेताया कि कोरोना पाजिटिव मरीजों की देखरेख में किसी प्रकार लापरवाही एवं उदासीनता न बरती जाए। इससे पहले डीएम जिला अस्पताल स्थति कमांड सेंटर गए, जहां रजिस्टर की जांच कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।