फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंदकर घर लौट रहे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के रिश्तेदार पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो लोग भडक़ गए और खरीखोटी सुनाने लगे। 25 दिन पहले छोटे भाई को गोली मारने का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के किठावर पूरबगांव निवासी सोमेश सोमवंशी पुत्र मुन्ना सिंह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के रिश्तेदार हैं। गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह अपने कपड़े का शोरूम बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले ही अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके ऊपर दो फायर झोंक दिया।
हालांकि वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों का आरोप था कि 11 नवंबर को सोमेश के भाई सर्वेश सिंह उर्फ विक्की सिंह को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष अंतू ने बताया कि हमला करने वालों की तलाश की जा रही है। मौके से पिस्टल की एक बुलेट बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें