फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के अंतर के बराबर भी वोट नहीं पा सके विपक्षी

विज्ञापन
सदर विधानसभा उप चुनाव में विजयी अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल के स्वागत में महुली मंडी गेट पर उम - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा-अद प्रत्याशी राजकुमार पाल की जीत का अंतर इतना बड़ा था कि प्रमुख विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को उतने मत भी नहीं मिल सके।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के उपचुनाव में अद व भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार पाल को 52,949 मत मिले थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी बृजेश पटेल को 29721 मतों से पराजित किया। अद प्रत्याशी की जीत का आंकड़ा भी दूसरे प्रत्याशी नहीं छू सके। सपा प्रत्याशी बृजेश पर्मा को 23,228 को मत मिले। तीसरे स्थान पर रहने वाले एआईएमआईएम प्रत्याशी इसरार अहमद को 20,269 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को कुल 19,715 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी रणजीत सिंह पटेल को 19000 मत मिले। जीत के इस बड़े अंतर को लेकर प्रमुख राजनैतिक दलों के नेता हैरत में हैं। अद व भाजपा गठबंधन के बाद से ही सदर विधानसभा की सीट पर अद का कब्जा बरकरार है। वर्ष 2017 के चुनाव में अद व भाजपा के उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता भी विधायक चुने गए थे। उस चुनाव में मिली करारी शिकस्त को अभी सपा, बसपा व कांग्रेस के नेता भूल भी नहीं सके थे कि सदर के उपचुनाव में फिर अद व भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार पाल ने विरोधी दलों को करारी शिकस्त देकर धूल चटा दी।
सुरक्षा के लिए पूरे ईश्वरनाथ पहुंची पुलिस
प्रतापगढ़। जैसे ही सदर विधानसभा के उपचुनाव में यह स्पष्ट हो गया कि अब अद व भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार पाल की जीत तय है वैसे ही आनन-फानन में अधिकारियों के आदेश पर सिटी चौकी प्रभारी, सिविल लाइन चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ राजकुमार पाल के घर पहुंच गए। मीराभवन स्थित अद कार्यालय पर भी फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

सदर विधानसभा मतगणना की झलकियां......
5.45 बजे कोहरे में भीगकर मतगणना में शामिल होने पहुंचे कर्मचारी
चिलबिला तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने को डटे सीओ पट्टी
एफसीआई का गेट बंद होने के कारण वाहनों को सडक़ किनारे खड़ाकर ड्यूटी करने भागे मतगणनाकर्मी
एआईएमआईएम व भाजपा समर्थकों के बीच मतों को लेकर हुई तकरार
16 चक्र की मतगणना के दौरान पंडाल में शोर शराबा, पुलिस ने कराया शांत
चाय व नाश्ते को तरस गए पुलिसकर्मी
23 राउंड मतगणना के बाद बाहर निकले सपा अभिकर्ता फिर वापस लौटे, पूरी मतगणना के बाद ही निकले
साउंड सिस्टम रहा बेकार, नतीजे की बाहर नहीं हो सकी जानकारी
परिणाम जानने के लिए पुलिसकर्मी व होमगार्ड से लेते रहे जानकारी
महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के बजाय मोबाइल में रहीं व्यस्त

सदर विधानसभा उप चुनाव में राजकुमार पाल की जीत के बाद अम्बेडकर चौराहे पर नाचते झूमते कार्यकर्ता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें