फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : घर से गायब महिला का तालाब में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 24 Nov 2025 04:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

मंगरौरा इलाके के उतरास गांव की एक 30 वर्षीय महिला की सरसीखाम गांव में सोमवार को एक तालाब में शव उतराया मिला। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वंदना सरोज। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगरौरा इलाके के उतरास गांव की महिला वंदना सरोज (30) का शव सरसीखाम गांव में सोमवार को तालाब में शव उतराया पाया गया। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे उतरास के रामचंद्र की बेटी वंदना घर से गायब हो गई थी। घर वाले काफी खोजबीन किए, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। घर वालों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।

विज्ञापन


सरसीखाम गांव निवासी शिवशंकर गुप्ता के घर के सामने एक तालाब है। शिवशंकर के घर वाले रविवार को तालाब में कुछ उतराया हुआ देखे तो लगा कि बोरी में भरकर किसी ने कुछ फेंका है। सोमवार को महिला का शव पानी में उतरा गया। जिसे देख सभी के होश उड़ गए। शिवशंकर के घर वालो ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कराई। मृतका के घर वालों ने शव की पहचान की। घर वाले उसे मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पीएम के भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें