फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत

Tue, 02 Apr 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सगे भाइयों की मौत के बाद परिजनों में मची चीखपुकार - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 आईटीआई की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार सगे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उनके शव देखकर बिलखने लगे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक भाई की अभी एक माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के उतनी का पुरवा कामापट्टी गांव निवासी अनिल यादव (22) अपने भाई अतुल यादव (20) पुत्र हेमराज के साथ सोमवार को बाइक से आईटीआई की परीक्षा देने प्रयागराज गए थे। परीक्षा अनिल की थी, लेकिन साथ में अतुल भी गया था। परीक्षा देकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। हथिगवां थाना क्षेत्र के फूलमती देवी धाम के पास एक ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे सडक़ पर गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को कुंडा सीएचसी भेजा, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलख पड़े। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें